संयुक्त राष्ट्रसंघ मानवाधिकार उच्चायोग ने कहा है कि सऊदी गठबंधन यमन में अपने हमलों में स्कूलों, अस्पतालों और जनकेन्द्रों को निशाना बनाता है।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार ज़ैद राद अलहुसैन ने शुक्रवार को कहा है कि मार्च 2015 से आरंभ होने वाले सऊदी हमले में अब तक 3218 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों में 5778 लोग घायल हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर कुछ कार्यवाही की गयी है परंतु यमन में अस्वीकार्य हिंसात्मक कार्यवाहियां यथावत जारी हैं। अलहुसैन ने पिछले मंगलवार को सऊदी अरब द्वारा यमन के अलखमीस बाज़ार पर हवाई हमले की भर्त्सना की और कहा कि इस हमले में 106 लोग मारे गये जिसमें 24 बच्चे थे। उन्होंने अलख़मीस बाज़ार पर यमन के मारे जाने वाले नागरिकों के बारे में कहा कि मानवाधिकार की टीम को अब तक सशस्त्र लड़ाई या इस क्षेत्र में सैनिक लक्ष्यों का कोई कारण नहीं मिला है।
19 मार्च 2016 - 13:30
समाचार कोड: 742040
संयुक्त राष्ट्रसंघ मानवाधिकार उच्चायोग ने कहा है कि सऊदी गठबंधन यमन में अपने हमलों में स्कूलों, अस्पतालों और जनकेन्द्रों को निशाना बनाता है।